{"_id":"5beb3d01bdec22695176b2de","slug":"prajnesh-gunneswaran-and-saketh-myneni-qualified-for-second-round-in-bangalore-open-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरु ओपन 2018: प्रजनेश और साकेत दूसरे दौर में, होसाम ने किया बड़ा उलटफेर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
बेंगलुरु ओपन 2018: प्रजनेश और साकेत दूसरे दौर में, होसाम ने किया बड़ा उलटफेर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
प्रजनेश गुणेश्वरन, साकेत मायनेनी और शशि कुमार मुकुंद अपने-अपने मुकाबले जीतकर बेंगलुरु ओपन एटीपी चैलेंजर के दूसरे दौर में पहुंच गए। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर मिस्र के यूसुफ होसाम ने शीर्ष वरीय मोलदोवा के राडू अल्बोट को 2-6, 6-2, 6-2 से हराकर किया।
विज्ञापन
प्रजनेश ने रूस के इवान नेदेल्को को 6-2,6-2 से, साकेत ने हमवतन आदिल कल्याणपुर को 6-3, 7-6 से और मुकुंद ने अमेरिका के कोलिन अल्टामिरानो को 7-6, 6-3 से मात दी। युगल में भारत के जीवन नेदुचेझियान और जर्मनी के केविन क्राविच की शीर्ष वरीय जोड़ी को आंद्रेज मार्टिन और हंस पोडिलफिनिक कैस्टिलो के हाथों 3-6, 6-3, 7-10 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन