{"_id":"5af88f044f1c1bd6408b51f1","slug":"petra-kvitova-won-madrid-open-for-record-third-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वितोवा ने रिकॉर्ड तीसरी बार जीती मैड्रिड ओपन की ट्रॉफी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
क्वितोवा ने रिकॉर्ड तीसरी बार जीती मैड्रिड ओपन की ट्रॉफी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पेत्रा क्वितोवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ने रिकॉर्ड तीसरी बार मैड्रिड ओपन के खिताब पर कब्जा किया। दसवीं वरीय क्वितोवा ने तीन सेट तक चले फाइनल में नीदरलैंड्स की किकी बर्टेंस को 7-6 (8/6), 4-6, 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
क्वितोवा ने यह मुकाबला दो घंटे 51 मिनट में अपने नाम किया। यह उनकी लगातार 11 वीं जीत है। पिछले हफ्ते प्राग ओपन की ट्रॉफी जीतने वाली क्वितोवा इससे पहले 2011 और 2015 में यहां चैंपियन बनीं थी।
विज्ञापन
वह मैड्रिड में तीन खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी हैं। क्वितोवा ने करियर का यह 24वां खिताब है।