फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Paris Masters: Wawrinka ousted Evans, reaches second round

पेरिस मास्टर्स: वावरिंका ने किया इवांस को बाहर, दूसरे दौर में पहुंचे

Wed, 04 Nov 2020 07:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Nov 2020 07:25 AM IST
सार

  • राओनिक, पाब्लो और एंडरसन भी पेरिस मास्टर्स के दूसरे दौर में पहुंचे 
  • 05वीं जीत है यह वावरिंका की डान पर इतने ही मुकाबलों में 

विज्ञापन
Paris Masters: Wawrinka ousted Evans, reaches second round
Stan Wawrinka

विस्तार

तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका, मिलोस राओनिक और पाब्लो कारेनो बुस्ता ने पेरिस ओपन मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। स्विट्जरलैंड के वावरिंका ने पहले दौर में ब्रिटेन के डान इवांस को सीधे सेटों में 6-3,7-6 से पराजित किया। वावरिंका की यह इवांस पर पांच मैचों में पांचवीं जीत है। कनाडा के राओनिक ने अलजाज बेदेन को आसानी से 6-3,6-2 से और पाब्लो ने हुगो गैस्टोन को 6-3, 6-2 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन भी पहली बाधा पार करने में सफल रहे। एंडरसन को सर्बिया के लास्लो डेरे ने वॉकओवर दे दिया। लास्लो जब मुकाबले से हटे तब एंडरसन पहले सेट में 5-2 से आगे चल रहे थे। अगले दौर में अब एंडरसन का सामना रूस के दानिल मेदवेदेव से होगा। योशिहितो निशिओका ने पाब्लो अंडुजर को 5-7,6-4,6-2 से हराया। 

विज्ञापन


नडाल आज उतरेंगे कोर्ट पर: 
रिकॉर्ड 13 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल बुधवार को कोर्ट पर उतरेंगे। शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेनिश स्टार नडाल अपने अभियान की शुरुआत हमवतन फेलिसियानो लोपेज के खिलाफ करेंगे। पिछले महीने फ्रेंच ओपन जीतने के बाद नडाल पहली बार किसी मुकाबले में खेलेंगे। उन्हें पहले दौर में वाई मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed