फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Palermo Women Open Donna and Pliskova return with victory

पांच माह बाद आधिकारिक तौर पर लौटा टेनिस, डोना और प्लिस्कोवा की जीत से वापसी

Wed, 05 Aug 2020 07:56 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 05 Aug 2020 07:56 AM IST
सार

  • प्रतिद्वंद्वी से हाथ नहीं मिलने के साथ खुद अपने तौलिया का ध्यान रख रही हैं खिलाड़ी
  • 16 यूरोपियन देशों और अर्जेंटीना की खिलाड़ी ले रही हैं टूर्नामेंट में भाग
  • प्रशंसकों के साथ न फोटो और न ही सेल्फी  
  • 1500 सीट वाले स्टेडियम में सीमित दर्शकों (350) को मंजूरी
  • समाजिक सुरक्षा नियमों का दर्शकों को करना होगा पलना  

विज्ञापन
Palermo Women Open Donna and Pliskova return with victory
Palermo Women Open - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रोएशिया की डोना वेकिच, इटली की सारा ईरानी और चेक गणराज्य की क्रिस्टिना प्लिस्कोवा ने पालेर्मो महिला ओपन टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। इस टूर्नामेंट के साथ ही पांच माह बाद आधिकारिक तौर पर टेनिस की शुरुआत हो गई। सीमित दर्शकों के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में 16 यूरोपियन देशों और अर्जेंटीना की खिलाड़ी चुनौती पेश कर रही हैं।

विज्ञापन


छठी वरीय डोना ने नीदरलैंड की एरांटक्सा रस को 6-2,6-2 से पराजित किया। यह कोरोना के चलते खेल गतिविधियां बंद होने के बाद महिला और पुरुष वर्ग में पहला आधिकारिक टेनिस मैच था। सारा ने रोमानिया की सोराना क्रस्टा को 7-5,1-6,6-4 से, प्लिस्कोवा ने मारिया सकारी को 6-4,6-4 से, जैसमीन पओलिनी नेे दारिया कास्तकिना को 5-7,6-4,6-4 से, दयाना ने सारा सॉरीबेस को 6-3,6-4 से, अलीकसंद्रा सासनोविच ने लारा को 7-5,7-6 से और लौरा सिगमंड ने इरीना कैमिला को 6-3,6-4 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed