फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Paes-Stepanek enter US Open men's doubles semifinals

पेस ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराकर लिया बदला

Wed, 04 Sep 2013 03:41 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 04 Sep 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
Paes-Stepanek enter US Open men's doubles semifinals

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपने जूनियर हमवतन खिलाड़ी को हराने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी को अगले ही मैच में हराकर अमेरिकी ओपन में हार का बदला ले लिया है।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही पूर्व चैंपियन पेस अपने जोड़ीदार के साथ साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

पेस और चेक गणराज्य के जोड़ीदार के रादेक स्टेपानेक की जोड़ी ने पुरुष डबल्स के अंतिम चार में पहुंचने के लिए पाकिस्तान के ऐसाम-उल-हक कुरैशी और डच खिलाड़ी जीन जुलियन रोजर को हराया।
विज्ञापन


चौथी वरीयता प्राप्त पेस-स्टेपानेक ने पाक और हालैंड की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में ढाई घंटे तक चले मुकाबले में 6-1, 6-7 (3), 6-4 से हराया।

पेस-स्टेपानेक को सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी जोड़ी ब्रॉयन बंधुओं (बॉब-माइक) से भिड़ना होगा। ब्रॉयन बंधुओं ने 12वीं सीड इंग्लैंड की जोड़ी कोलिन फ्लेमिंग और जोनाथन मरे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भारत के दिविज शरण और उनके जोड़दार चीनी ताइपे के लू येन सन टूर्नामेंट के तीसरे दौर में हार गए हैं।

भारतीय-चीनी ताइपे की जोड़ी को पांचवीं सीड पाकिस्तान के एसाम-उल-हक कुरैशी और हालैंड के जीन जुलियन रोजर की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में 6-7, 6-3, 3-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed