फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Paes, Sania, Bopanna reach second round of US Open

पेस और सानिया अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर में पहुंचे

Thu, 01 Sep 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
Paes, Sania, Bopanna reach second round of US Open
सानिया मिर्जा

भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस, सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम में जीत के साथ शुरुआत की है।

विज्ञापन


गत चैंपियन पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने मिश्रित युगल के पहले दौर में अमेरिका की साचिया विकेरी और फ्रांसेस टियाफोए की जोड़ी को 51 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-2 से हरा किया।
विज्ञापन


अगले दौर में इस जोड़ी का सामना ऑस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोडियोनोवा और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन काबाल तथा सातवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की कोको वेंडेवेगे और राजीव राम की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महिला युगल में सातवीं सीड सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी ने पहले दौर में अमेरिका की जोड़ी एम हार्ट और एना शिबाहारा को 6-3, 6-2 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे और नौ मिनट तक चला।

इस जोड़ी का दूसरे दौर में सामना स्विट्जरलैंड की विक्टोरिजा गोलुबिच और अमेरिका की निकोल मेलिचर तथा अमेरिका और जर्मनी की मेडिसन ब्रेंगले और तातजाना मारिया के बीच खेले जाने वाले मैच के विजेता से होगा।


पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और डेनमार्क के फ्रेडरिक नील्सन की जोड़ी को दूसरे दौर में पहुंचने के लिए चेक गणराज्य के राडेक स्टेपनेक और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की जोड़ी  को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 6-7(3), 6-3 से पराजित किया। अगले दौर में इस जोड़ी का सामना अमेरिका के ब्रायन बेकर और न्यूजीलैंड के मार्कस डेनिएल की जोड़ी से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed