फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Ostrava Open: Brady and Sabalenka clash in the semi-finals, Azarenka and Sakkari face to face

ओस्ट्रावा ओपन: सेमीफाइनल में ब्राडी और साबालेंका की भिड़ंत, अजारेंका और सक्कारी आमने-सामने

Sat, 24 Oct 2020 07:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 24 Oct 2020 07:25 AM IST
विज्ञापन
Ostrava Open: Brady and Sabalenka clash in the semi-finals, Azarenka and Sakkari face to face
जेनिफर ब्रैडी - फोटो : twitter@WeAreTennis

ओस्ट्रावा ओपन के क्वॉर्टरफाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी जेनिफर ब्राडी उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बचीं और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को यहां खेले गए क्वार्टर फाइनल में उन्हें रूसी क्वालिफायर वेरोनिका के हाथों पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और बाकी के दोनों सेट जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। उन्होंने वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 6-7 (5), 6-3, 6-1 से हराकर साल के चौथे सेमीफाइनल में जगह बना ली। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले रूसी क्वालिफायर और 47वीं रैंकिंग वाली वेरोनिका ने दूसरी वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिस्कोवा को उलटफेर का शिकार बनाया था। 23 वर्षीय वेरोनिका ने विश्व की छठे नंबर की चेक गणराज्य की खिलाड़ी प्लिस्कोवा के खिलाफ पहला सेट हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 4-6, 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य क्वॉर्टरफाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त आर्यना साबालेंका ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की और सारा सोरबेस टोरमो को हराया। मारिया सक्कारी ने ओंस जाबेर तो विक्टोरिया अजारेंका ने एलिसे मर्टंस को शिकस्त दी और सभी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed