फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   officials are ready for the us open in the empty stadium 

खाली स्टेडियम में अमेरिकी ओपन के आयोजन के लिए तैयार हैं अधिकारी

Thu, 11 Jun 2020 05:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 11 Jun 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
officials are ready for the us open in the empty stadium 
tennis

अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) के मुख्य राजस्व अधिकारी ल्यू शैर ने जब पहली बार अमेरिकी ओपन का आयोजन खाली स्टेडियम में करवाने के प्रस्ताव पर विचार किया था तो उनका कहना था कि यह बिलकुल भी काम नहीं करेगा। 

विज्ञापन


ल्यू हालांकि अब सहमत हो गए हैं कि अगर ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट का आयोजन होता है तो यह खाली स्टेडियम में भी कराया जा सकता है। इस संबंध में अगले हफ्ते फैसला किए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


ल्यू इसलिए खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट के आयोजन पर राजी हुए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि दर्शकों के नहीं आने से टिकट, हॉस्पिटैलिटी, खान-पान और पोशाक आदि की बिक्री नहीं होने से लाखों डॉलर के नुकसान के बावजूद पैसा कमाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ल्यू ने कहा, 'निश्चित तौर पर यह नहीं खेलने से बेहतर है। यह फिर भी वित्तीय रूप से व्यावहारिक है और इसे जरिये खेल चलता रहेगा और दर्शक जुड़े रहेंगे।'


उन्होंने कहा, 'हालांकि जब आप कम दर्जे के टूर्नामेंटों की बात करोगे तो फिर स्थिति काफी मुश्किल हो सकती है।' अमेरिकी ओपन के प्रसारण अधिकार से काफी पैसा मिलता है। प्रत्येक साल अमेरिका में ही प्रसारण अधिकार की औसत राशि सात करोड़ डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed