फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Nur-Sultan will host India-Pakistan Davis Cup tie

हो गया एलान, अब कजाकिस्तान की राजधानी में होगी भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप की भिड़ंत

Wed, 20 Nov 2019 08:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 20 Nov 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
Nur-Sultan will host India-Pakistan Davis Cup tie
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबला नूर सुल्तान में खेलेगी। इस तरह अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने कजाकिस्तान की राजधानी को इस मुकाबले की मेजबानी सौंपकर वेन्यू को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया है। आईटीएफ के स्वतंत्र ट्रिब्यूनल ने चार नवंबर को डेविस कप समिति द्वारा लिए गए फैसले पर मुहर लगाई कि यह मुकाबला तटस्थ स्थान पर खेला जाना चाहिए।

विज्ञापन


पाकिस्तान टेनिस महासंघ ने फैसले के खिलाफ अपील की थी। उसने कहा था कि यदि भारतीय तीर्थयात्री बिना किसी सुरक्षा खतरे के पाकिस्तान जा सकते हैं तो भारतीय टीम इस्लामाबाद में मैच क्यो नहीं खेल सकती।
विज्ञापन


एआईटीए के सीईओ अखूरी विश्वदीप ने कहा, ‘आईटीएफ ने हमें बताया है कि मुकाबला नूर सुल्तान में होगा। हमें नहीं पता कि पीटीएफ की अपील खारिज हुई है या नहीं। हमें देर रात को मिली सूचना में नए वेन्यू के बारे में बताया गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकाबला 29-30 नवंबर को खेला जाना है। पहले इसे सितंबर में होना था, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए भारत ने इसे तटस्थ स्थान पर आयोजित कराने की मांग की थी। भारत ने अपनी पूरी मजबूत टीम का एलान किया था क्योकि पाकिस्तान जाने से इनकार करने वाले सभी शीर्ष खिलाड़ी तटस्थ स्थान पर खेलने को तैयार हैं।


भारतीय टीम की अगुवाई सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन करेंगे, जबकि लिएंडर पेस और जीवन नेदुचेझियान युगल खेलेंगे। रोहन बोपन्ना ने कंधे की चोट के कारण नाम वापस ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed