{"_id":"5d94a26f8ebc3e93de125316","slug":"noval-djokovic-advances-to-quarter-final-of-japan-open-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच, चोट से कर रहे हैं वापसी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जापान ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच, चोट से कर रहे हैं वापसी
Wed, 02 Oct 2019 06:43 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएस ओपन से चोटिल होकर बाहर होने वाले नोवाक जोकोविच ने जापान ओपन में दमदार वापसी की है। जोकोविच ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले गो सोएदा की कड़ी चुनौती से पार पाकर बुधवार को टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
जोकोविच ने सोएदा को 6-3, 7-5 से हराने के बाद कहा कि उनके चोटिल कंधे पर अब किसी तरह की परेशानी नहीं है जिसके कारण उन्हें यूएस ओपन के बीच से हटना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब लगातार तीन दिन तक खेल चुका हूं। सब कुछ अच्छा चल रहा है।’’
विज्ञापन
इस बीच बेल्जियम के तीसरी वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा को 1-6, 7-6(8), 6-0 से पराजित किया। आस्ट्रेलियाई क्वालीफायर जान मिलमैन ने फ्रांस के एड्रियन मनेरिनो को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया।
विज्ञापन