{"_id":"5eb6d1798ebc3e90966503a8","slug":"novak-djokovic-will-need-vaccine-if-required-by-the-tour-says-rafael-nadal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी जोकोविच ने कोरोना के टीकाकरण पर दिया था बयान, अब नडाल बोले जरूरी हुआ तो लेना ही होगा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कभी जोकोविच ने कोरोना के टीकाकरण पर दिया था बयान, अब नडाल बोले जरूरी हुआ तो लेना ही होगा
Sat, 09 May 2020 09:21 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 09 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच
टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा कि अगर इस खेल को संचालित करने वाली संस्था ने कोरोना वायरस के टीके को खिलाड़ियों के लिए जरूरी किया तो नोवाक जोकोविच को भी इसका पालन करना होगा।
विज्ञापन
जोकोविच ने हाल ही में कहा कि यात्रा के लिए अनिवार्य होने की स्थिति में भी वह कोरोना वायरस का टीका नहीं लेंगे। उन्होंने हालांकि बाद में कहा कि वह अपनी बातों पर फिर से विचार करने के लिए तैयार हैं। नडाल ने स्पेनिश अखबार ‘ला वोज डी ग्लेसिया’ से कहा कि जोकोविच सहित सभी खिलाड़ी को नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
नडाल ने कहा कि किसी के साथ जोर-जबरदस्ती नहीं करना चाहिए और हर किसी को अपने बारे में फैसला करने का अधिकार है, लेकिन हर खिलाड़ी को टेनिस अधिकारियों द्वारा तय नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
यह हर किसी के बचाव के लिए होगा। उन्होंने कहा, ‘अगर जोकोविच शीर्ष स्तर पर खेलते रहना चाहते हैं तो उन्हें टीका लगाना होगा। मेरे लिए भी ऐसा ही होगा। हर किसी को नियमों का पालन करना होगा।’ कोरोना वायरस का टीका हालांकि अभी तक लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है। इस महामारी से दुनिया भर में 2,70,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।