फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   novak djokovic was almost disqualified from french open

गुस्से में पटक दिया रैकेट, डिस्क्वालीफाई होते-होते बचे जोकोविच

Fri, 03 Jun 2016 06:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 06:00 PM IST
सार

  • 24 मुकाबले जीते हैं जोकोविच ने बर्डिच के खिलाफ 26 भिड़ंत में 
  • 06 बार लगातार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जोकोविच 
  • 30वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम चार में प्रवेश किया नोवाक ने 

विज्ञापन
novak djokovic was almost disqualified from french open
नोवाक जोकोविच

विस्तार

सुपर ग्रैंड स्लैम के लिए सर्बिया के नोवाक जोकोविच को फ्रेंच ओपन में खिताबी जीत हासिल करनी है और वह इस अभियान में इस बार सेमीफाइनल में पहुंच भी चुके हैं। लेकिन एक समय उनके टूर्नामेंट से बाहर किए जाने यानी डिस्क्वालीफाई होने की नौबत आ गई थी।

विज्ञापन


जोकोविच मानते हैं कि वह भाग्यशाली रहे जो डिस्क्वालीफाई होने से बच गए। क्वार्टर फाइनल मुकाबले के तीसरे सेट के दूसरे गेम में ब्रेक प्वाइंट मिस होने पर जोकोविच ने गुस्से में अपना रैकेट पटक दिया था जो उछलकर लाइन जज के पास काफी करीब पहुंचकर गिर गया था। अगर रैकेट जज को लग जाता तो वह डिस्क्वालीफाई हो सकते थे।
विज्ञापन


जोकोविच ने तुरंत अंपायर से माफी मांगी। बारिश के कारण लगातार तीसरे दिन मैच खेलने वाले जोकोविच ने कहा, "मैं सौभाग्यशाली रहा जो डिस्क्वालीफाई होने से बच गया।" फिलहाल वह फ्रेंच ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने सातवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के टामस बर्डिच को 6-3, 7-5, 6-3 से पराजित किया। सेमीफाइनल में उनकी टक्कर ऑस्ट्रिया के डोमोनिक थिम से होगी जिन्होंने अन्य क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के डेविड गोफिन को 4-6, 7-6, 6-4, 6-1 से पराजित किया।

जोकोविच रोला गैरों के अपने आठवें सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उनकी निगाहें पहली बार फ्रेंच ओपन खिताब जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने पर लगी हैं। यदि जोकोविच फ्रेंच ओपन खिताब जीतने में सफल रहते हैं तो वह लगातार चौथा ग्रैंड स्लैम अपने नाम करेंगे।


पुरुष वर्ग का अन्य सेमीफाइनल गत चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका और ब्रिटेन के एंडी मरे के बीच खेला जाएगा।

महिला वर्ग में शीर्ष वरीय और गत चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स सेमीफाइनल में पहुंचकर अपने करियर का 22वां ग्रैंडस्लैम पूरा करने से दो जीत दूर रह गई हैं। क्वार्टर फाइनल में सेरेना ने कजाकिस्तान की यूलिया पुतिनत्सेवा को 5-7, 6-4, 6-1 से हराया। सेमीफाइनल में उनका सामना गैरवरीय नीदरलैंड की खिलाड़ी किकि बेर्टेंस से होगा जिन्होंने स्विटजरलैंड की टिमिया को 7-5, 6-2 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed