{"_id":"5e1994fc8ebc3e88173736fe","slug":"novak-djokovic-steps-down-from-adelaide-international-tennis-tournament-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी नोवाक जोकोविच एडिलेड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से हटे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी नोवाक जोकोविच एडिलेड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से हटे
Sat, 11 Jan 2020 02:57 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : पीटीआई
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने आगामी एडिलेड अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया, जो टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए करारा झटका है। जोकोविच सिडनी में एटीपी कप टीम प्रतियोगिता में सर्बिया की अगुआई कर रहे हैं, जिसमें टीम शनिवार को सेमीफाइनल में रूस से भिड़ेगी।
विज्ञापन
जिन अधिकारियों ने एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि की है, उन्होंने उनके हटने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। टूर्नामेंट निदेशक एलिस्टेयर मैकडोनाल्ड ने कहा, 'हम जानते हैं कि नोवाक इस साल एडीलेड में नहीं खेल पाने के लिये कितने निराश हें और हम अगले साल टूर्नमेंट में उनका स्वागत करने की उम्मीद करते हैं।'
विज्ञापन