फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic Registers 700th Career Win on ATP Circuit

नंबर वन नोवाक के नाम एक और कीर्तिमान, 700वीं जीत

Thu, 25 Feb 2016 02:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Feb 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic Registers 700th Career Win on ATP Circuit

इस समय टेनिस कोर्ट के 'बेताज बादशाह' बन चुके नोवाक जोकोविच ने अपने शानदार करियर में एक और मुकाम को छु लिया है। उन्होंने अपने टेनिस करियर में 700वीं जीत हासिल कर ली है।

विज्ञापन


वर्ल्ड नंबर वन जोकोविच ने बुधवार को दुबई टेनिस चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ट्यूनिशिया के मालक जैरी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 65 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-2 से जीत हासिल की। और अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उनका अगला मुकाबला स्पेन का फैलिसिएनो लोपोज के साथ होगा।
विज्ञापन


28 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने उन 12वें खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम लिखवा लिया हैं जिसने अपने करियर में कम से कम 700 जीत का स्वाद चखा है। करियर में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अमेरिका के जिम्मी कोनर्स के नाम दर्ज है जिन्होंने 1254 जीत हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जोकोविच ऐसे तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं जो इस समय पेशेवर टेनिस खेल रहे हैं और 700 जीत हासिल की हो। स्विटजरलैंड के रोजर फेजरर 1067 और स्पेन के राफेल नदाल ने 775 मुकाबले जीत चुके हैं।

आयोजकों ने उनकी इस शानदार उपलब्धि पर खास इंतजाम किया था। उनके सम्मान में #nole700 नाम से हैशटैग जारी किया।

इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा, "मैंने 10 साल पहले पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। मुझे इस खेल से और इसके हर क्षण से बेहद प्यार है। मुझे खुद से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं, मैं सुधार के लिए लगातार मेहनत कर रहा हूं और अपने खेल में नई चीजें भी शामिल करता हूं। लेकिन मैं जानता हूं सिर्फ मैं ही अकेला नहीं हूं जो नंबर वन और खिताब जीतना चाहता है।"


सानिया-हिंगिस की जोड़ी 41वां मैच भी जीतीं
भारत की सानिया मिर्जा और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस का अजेय अभियान 41 मैचों तक पहुंच गया है। सानिया और हिंगिस ने डब्ल्यूटीए कतर ओपन में महिलाओं की युगल वर्ग में चीन की यि फान शू और सेसेइ झेंग को 6-4, 4-6, 10-4 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

टॉप सीड सानिया और हिंगिस की जोड़ी को पहले राउंड में बाइ मिली थी। दोनों ने इस वर्ष अब तक चार खिताब जीते हैं जबकि ओवरऑल उनके नाम 13 खिताब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed