फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic reaches third round of Wimbledon for 15th time

टेनिस टूर्नामेंट: जोकोविच 15वीं बार विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचे

Thu, 01 Jul 2021 07:51 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Jul 2021 07:51 AM IST
सार

जोकोविच की निगाह पिछले 52 वर्षों में तीन ग्रैंड स्लैम जीतने वाला पहला खिलाड़ी जबकि टेनिस इतिहास का कुल पांचवां खिलाड़ी बनने पर है। अभी तक जैक क्रॉफर्ड (1933), डोनाल्ड बज (1938),ल्यू होड (1956) और लॉड लेवर (1962 व 1969) ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। 

विज्ञापन
Novak Djokovic reaches third round of Wimbledon for 15th time
Novak Djokovic - फोटो : ट्विटर- New York Post Sports

विस्तार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने आसानी से 15वीं बार विंबलडन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। रोजर फेडरर और राफेल नडाल के रिकॉर्ड 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब की बराबरी के लिए खेल रहे जोकोविच ने दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-3, 6-4, 6-3 से मात दी।

विज्ञापन


जोकोविच की यह यहां 84 मैचों में 74वीं जीत है। कारेन खाचानोव ने इगोर को 6-1, 7-6, 6-3 से, फैबियो फोगनिनी ने लास्लो डेरे को 6-3,6-4, 0-6, 6-4 से, फ्रांसिस टियोफ ने वासेक पोसपिसल को 6-4, 6-4, 6-4 से और डेनिस कुडला ने आंद्रेस सेप्पी को 6-2, 6-4, 6-2 से हराकर तीसरे दौर का टिकट कटाया।
विज्ञापन


डेनिस शापोवालोव को पाब्लो एंडुजर ने तो जिरी वेस्ली ने मार्टिन को वॉकओवर दे दिया। चोट के चलते जब जिरी दूसरे दौर से हटे तब मार्टिन ने पहला सेट 6-3 से जीता था और दूसरे में 5-4 से आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सेट में जीते निक 
ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने तीन घंटे 26 मिनट तक चले पांच सेट के मुकाबले में फ्रांस के यूगो हंबर्ट को 6-4, 4-6, 3-6, 6-1, 9-7 से मात देकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

मारिन सिलिच ने सल्वाटोरे को 7-6, 7-6, 6-1 से और ग्रिगोर दिमित्रोव ने फर्नांडो वर्दास्को को 3-6, 6-3, 6-4,6-4 से मात दी। पहली बार विंबलडन में खेल रहे स्वीडन के 22 वर्षीय यामेर मिकेल ने जो विल्फ्रेड सोंगा को 7-5, 6-7, 5-7, 6-4, 6-3 से उलटफेर का शिकार बनाया।  

निशिकोरी की 100वीं ग्रैंड स्लैम जीत 
जापानी खिलाड़ी केई निशिकोरी ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपिरिन को आसानी से 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर दूसरेे दौर में प्रवेश किया। यह निशिकोरी की ग्रैंड स्लैम में 100वीं जीत है और वह सक्रिय खिलाड़ियों में जीत का शतक लगाने वाले 12वें खिलाड़ी हैं।

अब निशिकोरी का सामना जॉर्डन थाम्पसन से होगा जिन्होंने कैपस्र रुड को 7-6, 7-6, 2-6, 2-6, 6-2 से हराया। अन्य मैचों में जेरेमी चार्डी ने असलान करात्सेव को 7-6, 7-6, 6-3 से, इल्या इवाश्का ने जुमे मुनेर को 6-1, 7-5, 7-6 से, माटेयो बेरेटिनी ने गाइडो पेला को 6-4, 3-6, 6-4, 6-0 से, एलिज बेडेने ने कोरेंटिन मोटेट को 6-4, 6-4, 6-0 से और कैमरून नौरी ने लुकास पोउली को 6-7, 7-5, 6-2, 7-5 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह बनाई।  

पाब्लो व इस्नेर हारे 
पाब्लो कारेनो बुस्ता को पहले ही दौर में सैम क्वेरी के हाथों 6-7, 4-6, 5-7 से तो जान इस्नेर को योशिहितो निशिओका से 6-7, 6-2, 3-6, 7-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। 

मुगुरूजा और सबालेंका पार की दूसरी बाधा 
दूसरी वरीयता प्राप्त अर्याना सबालेंका, गर्बाइने मुगुरूजा, इगा स्वितेक और इलिसे मार्टंस ने भी दूसरे दौर की बाधा पार कर ली। सबालेंका ने कैटी बॉल्टर को 4-6, 6-3, 6-3 से और 15वीं वरीयता प्राप्त मुगुरूजा ने लेस्ली पट्टिनामा को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी।

सातवीं वरीय इगा ने वेरा को 6-1, 6-3 से,  मार्टंस ने झू लिन को 6-2, 6-0 से और एम समसोनोवा ने जेसिका पेगुला को 6-4, 3-6, 6-3 से मात दी।  

कोर्नेट ने किया बियांका को बाहर 
फ्रांस की एलिजे कोर्नेट ने पहले ही दौर में पांचवीं वरीयता प्राप्त बियांका आंद्रिस्कू 6-2,6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। कोर्नेट ने दो हफ्तों में दूसरी बार बियांका को हराया।

तीसरी वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना ने एलिसन वान को 6-3, 2-6, 6-3 से, क्रिस्टीना प्लिस्कोवा ने अस्त्रा शर्मा को 3-6, 6-4, 6-4 से, अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा ने अना बोगडान को 6-2, 6-2 से, कैमिला जियोर्जी ने जिल टिचमैन को 6-2, 6-2 से और कैरोलिना मुचोवा ने झांग शुई को 6-3, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। 

23 साल बाद मुकाबले के बीच से हटीं सेरेना 
स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स बेलारूस की एलियाकसांद्रा सेसनोविच के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में दायें पैर में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अपने 23 में से सात ग्रैंड स्लैम एकल खिताब यहां जीतने वाली सेरेना उस समय मुकाबले से हट गई जब स्कोर पहले सेट में 3-3 से बराबर था।

किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के दौरान यह सिर्फ  दूसरा मौका है जब सेरेना को मुकाबले के बीच से हटने को बाध्य होना पड़ा। इससे पहले 1998 में भी उन्हें ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के बीच से हटना पड़ा था। सेरेना कहा कि मुकाबले से हटने से मेरा दिल टूट गया था।जब मैं कोर्ट पर उतरी और बाहर गई तो मैंने दर्शकों की शानदार गर्मजोशी और समर्थन को महसूस किया। यही मेरी दुनिया है।


फेडरर ने कहा कि हे भगवान। मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा। सेरेना सिर्फ दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के पहले दौर से बाहर हुई हैं। इससे पहले 2012 में उन्हें वर्जीनी रजानों के खिलाफ फ्रेंच ओपन के पहले दौर में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed