{"_id":"5c84d228bdec2213e43a407d","slug":"novak-djokovic-qualified-for-third-round-of-atp-indian-wells-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनगेलो को हराकर जोकोविच इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टेनगेलो को हराकर जोकोविच इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में
Sun, 10 Mar 2019 02:30 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी क्वालीफायर ब्योर्न फ्रेटेनगेलो को सीधे सेटों में हराकर शनिवार को एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई। जनवरी में सातवां आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने के बाद पहला मैच खेल रहे दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने 7-6 (7/5), 6-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
जोकोविच ने दुनिया के 128वें नंबर के खिलाड़ी फ्रेटेनगेलो को एक घंटा और 29 मिनट में हराया। सर्बिया के जोकोविच अगले दौर में जर्मनी के फिलिप कोहलश्रेबर से भिड़ेंगे जिन्होंने आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 6-4, 6-4 से हराया।
विज्ञापन