{"_id":"5d2cc3448ebc3e6cc30e88ea","slug":"novak-djokovic-maintain-his-top-ranking-after-wimbledon-win-simona-halep-better-her-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें विंबलडन खिताब के साथ जोकोविच शीर्ष स्थान पर बरकरार, चैंपियन हालेप को बड़ा फायदा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पांचवें विंबलडन खिताब के साथ जोकोविच शीर्ष स्थान पर बरकरार, चैंपियन हालेप को बड़ा फायदा
Tue, 16 Jul 2019 08:19 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 16 Jul 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
जोकोविच हालेप
- फोटो : social media
दिग्गज रोजर फेडरर को पांच सेट तक चले मुकाबले में 7-6,1-6,7-6, 4-6, 13-12 से हराकर पांचवां विंबलडन खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच ने रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। दोनों के बीच खेला गया यह मुकाबला चार घंटे 57 मिनट तक चला जो विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा फाइनल था। करिअर का 16वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद जोकोविच और दूसरे स्थान पर काबिज स्पेन के राफेल नडाल के बीच 4500 से अधिक अंकों को फासला है। तीसरे स्थान पर काबिज स्विट्जरलैंड के 37 वर्षीय फेडरर, नडाल से 485 अंक पीछे हैं।
विज्ञापन
हालेप को बड़ा फायदा
महिलाओं में चैंपियन बनीं सिमोना हालेप सातवें से चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। एशले बार्टी शीर्ष, नाओमी ओसाका दूसरे और कैरोलिना प्लिस्कोवा तीसरे स्थान पर कायम हैं।
विज्ञापन