फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic lost against 109th ranking player taro daniel

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच बड़े उलटफेर का शिकार, 109वीं रैंक के खिलाड़ी से मिली करारी शिकस्त

Tue, 13 Mar 2018 10:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic lost against 109th ranking player taro daniel
नोवाक जोकोविच तीसरे दौर में हुए बाहर - फोटो : getty

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और पांच बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच दूसरे दौर में बड़े उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए। 13वें नंबर के सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच को दुनिया के 109वें नंबर के क्वालिफायर खिलाड़ी जापान के टारो डेनियल के हाथों संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7, (3/7), 6-4, 1-6 से शिस्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


12 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविक का यह 2018 में दूसरा मुकाबला था। इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन में उन्हें दक्षिण कोरिया के सुन ह्ययोग ने मात दी थी। दाहिनी कोहनी में चोट के चलते जोकोविच ने 2017  में विंबलडन के बाद छह माह का ब्रेक ले लिया था।

विज्ञापन

Novak Djokovic lost against 109th ranking player taro daniel
नोवाक जोकोविच

नोवाक जोकोविच ने कोहनी की सर्जरी के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में वापसी की थी। पिछले एक दशक में यह पांचवां मौका है जब 30 वर्षीय जोकोविच को शीर्ष सौ से बाहर चल रहे किसी खिलाड़ी से पराजय मिली। वहीं दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने बारिश से बाधित मैच में जीत दर्ज कर तीसरे दौर में जगह बना ली है।

स्विट्जरलैंड के फेडरर ने दूसरे दौर में अर्जेंटीना के फेडेरिको डेलवोनिस को 6-3, 7-6,(8/6) से मात दी। फेडरर ने दो दिन में मैच पूरा किया अगले दौर में 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर का सामना फिलिप से होगा। 17वीं बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे फेडरर को अपनी नंबर एक की रैंकिंग कायम रखने के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed