टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच बड़े उलटफेर का शिकार, 109वीं रैंक के खिलाड़ी से मिली करारी शिकस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और पांच बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच दूसरे दौर में बड़े उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए। 13वें नंबर के सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच को दुनिया के 109वें नंबर के क्वालिफायर खिलाड़ी जापान के टारो डेनियल के हाथों संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7, (3/7), 6-4, 1-6 से शिस्कत का सामना करना पड़ा।
12 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविक का यह 2018 में दूसरा मुकाबला था। इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन में उन्हें दक्षिण कोरिया के सुन ह्ययोग ने मात दी थी। दाहिनी कोहनी में चोट के चलते जोकोविच ने 2017 में विंबलडन के बाद छह माह का ब्रेक ले लिया था।
नोवाक जोकोविच ने कोहनी की सर्जरी के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में वापसी की थी। पिछले एक दशक में यह पांचवां मौका है जब 30 वर्षीय जोकोविच को शीर्ष सौ से बाहर चल रहे किसी खिलाड़ी से पराजय मिली। वहीं दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने बारिश से बाधित मैच में जीत दर्ज कर तीसरे दौर में जगह बना ली है।
स्विट्जरलैंड के फेडरर ने दूसरे दौर में अर्जेंटीना के फेडेरिको डेलवोनिस को 6-3, 7-6,(8/6) से मात दी। फेडरर ने दो दिन में मैच पूरा किया अगले दौर में 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर का सामना फिलिप से होगा। 17वीं बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे फेडरर को अपनी नंबर एक की रैंकिंग कायम रखने के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना जरूरी होगा।