{"_id":"6512f78c-23f7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"novak-djokovic-looses-paris-masters-tennis-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस मास्टर्स में उलटफेर, जोकोविच हारे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पेरिस मास्टर्स में उलटफेर, जोकोविच हारे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Nov 2012 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे ही दौर में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है। जोकोविच को अमेरिका के सैम क्वेरी ने 0-6, 7-6, 64 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविक ने पहला सेट शानदार अंदाज में जीतकर अच्छी शुरआत की लेकिन दूसरे सेट में 2-0 की बढ़त के बाद वह अपनी लय से भटक गए और अगले दोनों सेट गंवाकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
विज्ञापन
वहीं एंडी मरे ने अलगे दौर में जगह बनाने में सफल रहे है। ओलंपिक और यूएस ओपन चैंपियन तथा तीसरी सीड मरे ने फ्रांस के वाइल्ड कार्ड प्रवेशी पाल हेनरी मैथ्यू को 7-5, 6-3 से हराकर सत्र का पहला मास्टर्स खिताब जीतने की अपनी उम्मीदें को जिंदा रखा है।
विज्ञापन