{"_id":"5c6bebdfbdec22737548bcaf","slug":"novak-djokovic-fourth-time-wins-laureus-award-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोवाक जोकोविच के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, चौथी बार जीता लॉरेस पुरस्कार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नोवाक जोकोविच के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, चौथी बार जीता लॉरेस पुरस्कार
Tue, 19 Feb 2019 05:13 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 19 Feb 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच, जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स, दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स और फुटबॉल विश्व कप विजेता फ्रांस की टीम ने यहां 2019 लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार जीते। जोकोविच ने सोमवार रात काइलियान एमबापे, इलियुद किपचोगे और लेब्रोन जेम्स जैसे दिग्गजों को पछाड़कर 'साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी' का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
कोहनी की चोट के बाद वापसी करते हुए पिछले तीन ग्रैंडस्लैम जीतने वाले जोकोविच ने चौथी बार यह पुरस्कार जीता। रोजर फेडरर ने रिकॉर्ड पांच बार यह पुरस्कार जीता है। जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। उन्हें 2017 में भी यह पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप विजेता फ्रांस दुनिया की पहली राष्ट्रीय फुटबॉल टीम बनी जिसे दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया। जापान की पहली ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका को 'ब्रेकथ्रू आफ द ईयर' पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्होंने अमेरिकी ओपन के फाइनल में पांच बार की लॉरेस पुरस्कार विजेता सेरेना विलियम्स को हराया था।
विज्ञापन
गोल्फ स्टार वुड्स को वापसी करने वाला साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वह इस पुरस्कार को लेने के लिए मौजूद नहीं थे। इससे पहले वह 2000 और 2001 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए थे। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट भी इस वर्ग में नामित थी और उन्होंने समारोह में हिस्सा लिया।
भारत के झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाली संस्था 'युवा' को 'लॉरेस स्पोर्ट फोर गुड' पुरस्कार के लिए चुना गया। यह संस्था फुटबॉल के जरिए वंचित तबके से जुड़ी लड़कियों के जीवन में सुधार के लिए काम कर रही है। महान फुटबॉल मैनेजर आर्सीन वेंगर को 22 साल तक आर्सेनल के मैनेजर के रूप में फुटबॉल में योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।