फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak djokovic equals record of boris becker of entering wimbledon pre quarterfinal for most times

प्री क्वार्टर में पहुंच जोकोविच ने की बेकर की बराबरी, 12वीं बार विंबलडन के अंतिम 16 में पहुंचे

Sun, 07 Jul 2019 12:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Jul 2019 12:06 AM IST
सार

16 : बार सर्वाधिक विंबलडन प्री क्वार्टर में पहुंचने का रिकॉर्ड फेडरर और जिमी कोनर्स के नाम 
1991 : में जैनिफर कैप्रियाती के बाद 28 वर्ष में प्री क्वार्टर में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं गौफ  

विज्ञापन
Novak djokovic equals record of boris becker of entering wimbledon pre quarterfinal for most times
नोवाक जोकोविच

विस्तार

गत चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने 12वीं बार अंतिम-16 में पहुंच कर दिग्गज बोरिस बेकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। सबसे ज्यादा बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड रोजर फेडरर और जिमी कोनर्स के नाम है, जिन्होंने 16-16 बार इस उपलब्धि को हासिल किया हैं। चार बार के चैंपियन जोकोविच ने पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज को 7-5, 6-7, 6-1, 6-4 से हराया। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें फ्रांस के उगो हुमबर्ट की चुनौती से पार पाना होगा। महिलाओं के वर्ग में गौफ और हालेप के अलावा तीसरी वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिसकोवा, उक्रेन की आठवीं वरीय इलिना स्वितलोना, चीन की शुहाई चांग, उक्रेन की डायना यास्त्रमेस्का और चेक गणराज्य की कारोलिना मुचोवा भी अंतिम सोलह में पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


पिछले साल के उपविजेता और चौथी वरीयता प्राप्त केविन एंडरसन उलटफेर का शिकार हुए। अर्जेंटीना के 26वीं वरीयता प्राप्त गुइडो पेल्ला ने उन्हें सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 7-6 से हराया। टूर्नामेंट में एंडरसन का सफर खत्म होने के बाद शीर्ष 10 वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में जोकोविच के अलावा सिर्फ राफेल नडाल, रोजर फेडरर और केइ निशिकोरी ही बचे हैं। 
विज्ञापन


गौफ का स्वप्निल सफर जारी, प्री क्वार्टर में 
अमेरिका की 15 साल की सनसनी गर्ल कोको गौफ ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो मैच प्वाइंट का बचाव कर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। विश्व रैंकिंग में 313वें पायदान पर काबिज गौफ महिलाओं के वर्ग में स्लोवेनिया की पोलोना हेर्कोग के खिलाफ दूसरे सेट में 2-5 से पिछड़ रही थी लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 3-6, 7-6, 7-5 से जीत दर्ज की। अंतिम-16 में उनका सामना दुनिया की पूर्व नंबर एक सिमोना हालेप से होगा। हालेप ने अंतिम-32 के एक अन्य मुकाबले में विक्टोरिया अजारेंका को आसानी से 6-3, 6-1 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed