फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak djokovic enters into quarterfinal of roland garros for record 10th time

फ्रेंच ओपन: जोकोविच लगातार दसवीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने

Tue, 04 Jun 2019 03:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Jun 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
Novak djokovic enters into quarterfinal of roland garros for record 10th time
नोवाक जोकोविच

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में अपना स्वप्निल सफर जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


सर्बिया के 32 वर्षीय खिलाड़ी जोकोविच ने जर्मनी के जॉन लेनार्ड स्ट्रफ को एक घंटे 33 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3,6-2,6-2 से पराजित किया। इसी के साथ जोकोविच लगातार दसवीं बार रोलां गैरां के अंतिम आठ में पहुंचने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस बार अभी तक इस टूर्नामेंट एक भी सेट नहीं गंवाया है।
विज्ञापन


पंद्रह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच की निगाह चारों ग्रैंड स्लैम लगातार दो-दो बार जीतने वाला पहला खिलाड़ी बनने पर है। जापानी खिलाड़ी केई निशिकोरी और स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका भी अंतिम आठ में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार साल बाद फिर टकराएंगे वावरिंका व फेडरर

Novak djokovic enters into quarterfinal of roland garros for record 10th time
रोजर फेडरर - फोटो : pti

निशिकोरी ने बेनोट पियरे को 6-2,6-7,6-2,6-7,7-5 से और वावरिंका ने स्टेफानोस सितसिपास को 7-6,5-7, 6-4,3-6,8-6 से हराया।

अब निशिकोरी का सामना 11 बार के चैंपियन नदाल तो वावरिंका का हमवतन रोजर फेडरर से होगा। दोनों के बीच हुए 25 मुकाबलों में से फेडरर ने 22 और वावरिंका ने तीन जीते हैं। वावरिंका ने 2015 फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में फेडरर को मात देने के बाद खिताब जीता था। फेडरर उस हार के बाद पहली बार रोलां गैरां पर खेल रहे हैं। 

बार्टी के सामने होंगी कीज

Novak djokovic enters into quarterfinal of roland garros for record 10th time
ash barty
अमेरिकी खिलाड़ी मेडिसन कीज और ऑस्ट्रेलिया की एश्लघे बार्टी अंतिम आठ में आमने-सामने होंगी। पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट कीज ने चेक गणराज्य की कैटरीना सिनीकोवा को 6-2, 6-4 से और बार्टी ने अमेरिका की सोफिया केनिन को 6-3,3-6, 6-0 से पराजित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed