जीत के बाद नोवाक जोकोविच का 'तौलिया डांस', हो जाएंगे हैरान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन जारी है और साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं।
जोकोविच ने न्यूयार्क में खेले जा रहे टूर्नामेंट में ऑसि्ट्रयन की आंद्रेस हैदर-माउरर को सीधे सेटों में हरा दिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में जोकोविच ने 6-4, 6-1, 6-2 से जीत हासिल की।
सर्बिया के नोवाक जोकोविच जो पहले दौर में तीन गेम हार गए थे लेकिन बाद में वापसी करते हुए पहला सेट आसानी से जीत लिया था। मुकाबले में उनका बैकहैंड और फोरहैंड शानदार रहा।
ऑस्ट्रेलिया और विंबल्डन ओपन चैंपियन ने 27 विनर्स लगाए और 28 साल के प्रतिद्वंद्वी पर लगातार दबाव बनाए रखा। आंद्रेस ने करियर में 9 चैंलेजर खिताब जीते थे लेकिन एक भी एटीपी जीत नहीं सके हैं।
ऐसा तौलिया डांस आपने नहीं देखा होगा!
चार बार के चैंपियन और नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शानदार जीत के बाद जमकर जश्न मनाया। उन्होंने कोर्ट पर तौलिया डांस किया। उनके डांस के दौरान दर्शकों ने भी खूब उत्साह भी बढ़ाया।
जोकोविच ने 2007, 2010, 2012 और 2013 में यूएस ओपन जीता था।
“@usopen: It's all Djokes for #Novak. He's working on his victory dance. #usopen pic.twitter.com/NPND2o0W4T” @DjokerNole
— PHILNovakDjokovic (@PHNDjokovic) 3-सितंबर-2015