फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   novak djokovic clinch 4th time sony open

सैंप्रास को पीछे छोड़ा, जोकोविच लगाया खिताबी जीत का 'चौका'

Tue, 01 Apr 2014 03:50 PM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
novak djokovic clinch 4th time sony open

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने चिर प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नदाल को 6-3, 6-3 से हराकर चौथी बार सोनी ओपन का खिताब जीत लिया।

विज्ञापन


26 वर्षीय जोकोविच की विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नदाल के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है।

दुनिया के दो शीर्ष खिलाड़ियों के बीच यह रिकॉर्ड 40वीं भिडंत थी। सर्बियाई खिलाड़ी ने पहले सेट में एक बार और दूसरे सेट में दो बार नदाल की सर्विस भंग करते हुए खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन


जोकोविच सर्वाधिक बार यह खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब अमेरिका के पीट सैंप्रास के आगे निकल गए।

सबसे ज्यादा बार यह खिताब जीतने का रिकॉर्ड अमेरिका के आंद्रे अगासी के नाम है जिन्होंने छह बार यह खिताब जीता है।

खिताब जीतने के बाद जोकोविच ने कहा, "मेरे लिए यह टूर्नामेंट शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार रहा। टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ-साथ मेरे खेल में सुधार आया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ नदाल ने कहा, "कोई निराशा नहीं है। यही टेनिस की खूबी है। मैंने अपनी तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन जोकोविच का खेल मुझसे बेहतर रहा।"

इस तरह सभी नौ मास्टर्स खिताबों पर इस समय नदाल और जोकोविच का कब्जा है। जोकोविच ने हाल में इंडियन वेल्स में भी खिताब जीता था।

टेनिस सत्र अब अमेरिका के हार्ड कोर्ट से यूरोप के क्ले कोर्ट की तरफ जा रहा है जहां नदाल की बादशाहत है।

इससे पहले महिला वर्ग में अमेरिका सेरेना विलियम्स ने चीन की ली ना को हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed