{"_id":"5d9dd8618ebc3e017d36447d","slug":"novak-djokovic-begins-shanghai-defence-with-easy-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंघाई मास्टर्स के अंतिम 16 में जोकोविच, अब इस्नेर से होगा सामना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
शंघाई मास्टर्स के अंतिम 16 में जोकोविच, अब इस्नेर से होगा सामना
Wed, 09 Oct 2019 06:23 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Oct 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शंघाई मास्टर्स के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। पहले दौर में बाई पाने वाले जोकोविच ने दूसरे दौर मेें कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 6-3,6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
गत चैंपियन जोकोविच का सामना अब जॉन इस्नेर से होगा। ज्वेरेव ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 7- 6,7-6 से हराया। हालांकि मैच के दौरान गलती से उनका रैकेट फिसलकर दर्शकों के बीच चला गया। इस मैच के दौरान ज्वेरेव ने एक टीवी कैमरामैन से भी माफी मांगी जब उनके एक शॉट पर गेंद उसके जबड़े पर लगी।
विज्ञापन
हाल ही में बीते रविवार को जोकोविच ने पहली बार जापान ओपन का खिताब अपने नाम किया। टोक्यो में खेले गए फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को हराकर अपना 76वां टेनिस खिताब जीता था।
विज्ञापन
सर्बिया के स्टार खिलाड़ी जोकोविच ने मिलमैन को 6-3, 6-2 से हराया था। जोकोविच ने बिना एक भी सेट गंवाए मात्र 69 मिनट में ही फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम करने में सफल रहे।