{"_id":"5be07752bdec22697a0f449b","slug":"novak-djokovic-becomes-number-one-player-after-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोकोविच फिर बने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी, नडाल ने एटीपी फाइनल से नाम लिया वापस","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकोविच फिर बने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी, नडाल ने एटीपी फाइनल से नाम लिया वापस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्बियाई खिलाड़ी सोमवार को दो साल बाद फिर से अधिकारिक रूप से दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बन गए। चौदह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच (अक्तूबर 2016) दो साल बाद राफेल नदाल को पछाड़कर इस कुर्सी पर पहुंचे हैं। चोट के चलते शीर्ष बीस से बाहर हो चुके जोकोविच का शीर्ष स्थान के साथ ही सत्र का अंत करना तय है।
विज्ञापन
यह उनके कॅरिअर का पांचवां, जबकि 2015 के बाद पहला मौका होगा जब वह नंबर एक के साथ सत्र का समापन करेंगे। पिछले 14 वर्षों में नंबर एक का ताज बिग फोर (नदाल, जोकोविच, फेडरर और एंडी मरे) के पास ही रहा है।
विज्ञापन
बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर एक फरवरी 2004 को पहली बार नंबर एक खिलाड़ी बने थे उसके बाद से इस कुर्सी पर इन चारों खिलाड़ियों का ही कब्जा रहा है। खास बात यह है कि जोकोविच, फेडरर और नदाल कुल मिलाकर सर्वाधिक 730 सप्ताह तक नंबर वन रहे। निकट भविष्य में भी इन्हें अभी कोई टक्कर देने वाला दिख नहीं रहा है।
विज्ञापन
पहली बार त्रिमूर्ति एक-साथ शीर्ष तीन स्थानों पर
इस सत्र के शुरुआत में फेडरर ने आठ हफ्ते नंबर एक की कुर्सी पर बिताए। यह पहला मौका है इस सदी की दिग्गज त्रिमूर्ति जोकोविच, नदाल और फेडरर एक साथ शीर्ष तीन स्थानों पर हैं।