{"_id":"5bde791ebdec22697f680791","slug":"novak-djokovic-beat-roger-federer-in-paris-masters-exciting-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोवाक जोकोविच ने नंबर-1 बनते ही मचाया धमाल, पेरिस मास्टर्स के रोमांचक मैच में फेडरर को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नोवाक जोकोविच ने नंबर-1 बनते ही मचाया धमाल, पेरिस मास्टर्स के रोमांचक मैच में फेडरर को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने शनिवार को पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल मैच में दिग्गज रोजर फेडरर को मात दी और इस मुकाबले को अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ मैचों में से एक करार दिया। सर्बियाई स्टार की फेडरर के खिलाफ यह लगातार चौथी जीत रही। जीत के आकंड़ों में भी वह फेडरर से 25-22 से आगे हैं।
विज्ञापन
स्पेन के राफेल नडाल को पीछे छोड़कर नंबर-1 बने सर्बिया के जोकोविच ने फेडरर को तीन घंटे तक चले रोमांचक मैच में 7-6 8/6), 5-7, 7-6 (7/3) के अंतर से मात दी। अब रविवार को फाइनल में जोकोविच का मुकाबला खांचानोव से होगा। सर्बियाई स्टार की कोशिश नडाल के बराबर अपने 33 करियर मास्टर्स खिताब करने की होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 2015 से जोकोविच 20 बार के ग्रैंडस्लेम चैंपियन फेडरर से एक बार भी हारे नहीं हैं। इस साल सिनसिनाटी, यूएस ओपन और शंघाई मास्टर्स का खिताब जीतने वाले जोकोविच ने कहा, 'फेडरर और मेरी प्रतिद्वंद्विता के बीच कई बेहतरीन मैच हुए, लेकिन आज का मैच सर्वश्रेष्ठ मैचों में से एक हमने खेला। उच्च क्वालिटी की टेनिस खेली गई। जब भी मैं रोजर के खिलाफ खेलता हूं तो मुझे पता होता है कि जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। इसलिए हमारी प्रतिद्वंद्विता और मुकाबले काफी विशेष होते हैं।'
विज्ञापन
जोकोविच ने फेडरर को ऐतिहासिक 100वां खिताब जीतने से रोक दिया। सर्बियाई स्टार पांचवीं पेरिस ट्रॉफी का खिताब जीतने के लिए जोर लगाएंगे।
खाचानोव ने भी किया कमाल
इससे पहले 22 वर्षीय खाचानोव ने ऑस्ट्रेलिया के छठें वरीय डोमिनिक थीम को 6-4, 6-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। 18वीं रैंक वाले खाचानोव ने कहा, 'मैं इस उपलब्धि को हासिल करके बहुत खुश हूं। मगर टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है। मेरा पूरा ध्यान फाइनल पर लगा है।'