{"_id":"5be9fc9bbdec22694b42c10f","slug":"novak-djokovic-beat-john-isner-by-6-4-6-3-in-atp-finals-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीपी फाइनल्स: नोवाक जोकोविच का धमाकेदार आगाज, जॉन इस्नर के खिलाफ जीता पहला मुकाबला","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एटीपी फाइनल्स: नोवाक जोकोविच का धमाकेदार आगाज, जॉन इस्नर के खिलाफ जीता पहला मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 03:50 AM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के लिए साल के आखिरी टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स की शुरुआत बेहद शानदार रही। फेडरर ने मंगलवार को मेंस सिंगल्स में विश्व रैंकिंग में 10वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जॉन इस्नर को सीधे सेटों में 6-4 6-3 से मात देकर टूर्नामेंट की शुरुआत की।
विज्ञापन
सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इस्नर के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए तीन ब्रेक प्वॉइंट्स भी हासिल किए। जोकिविच जहां मैच में जहां 37 सर्विस प्वॉइट अपने नाम किए, वहीं इस्नर 38 सर्विस प्वॉइंट जीतने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी रोजर फेडरर को जापान के केई निशिकोरी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। निशिकोरी ने फेडरर को ओपनिंग ग्रुप स्टेज मुकाबले में 7-6 (4), 6-3 से मात देकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था।
विज्ञापन