फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   novak djokovic and roger federer qualified for semifinal at atp finals 2018

एटीपी फाइनल्स: जोकिविच की धमाकेदार जीत के साथ सेमीफाइनल में एंट्री, क्रोएशियाई खिलाड़ी को दी मात

Sat, 17 Nov 2018 03:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
novak djokovic and roger federer qualified for semifinal at atp finals 2018
नोवाक जोकोविच

दुनिया के नंबर एक सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच एटीपी फाइनल्स 2018 के टाइटल से अब सिर्फ दो कदम दूर हैं। शनिवार को जोकोविच ने क्रोएशियाई खिलाड़ी मारिन क्लीनिक को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए इस शानदार मुकाबले में जोकोविच ने क्रोएशियाई खिलाड़ी के विरुद्ध 7-6(7), 6-2  से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। अब रविवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में जोकोविच का सामना दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा।
विज्ञापन


इससे पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले में रोजर फेडरर ने केविन एंडरसन को हराकर ही सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। अब शनिवार को सेमीफाइनल में फेडरर का मुकाबला जर्मनी खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मेंस डबल्स ईवेंट में पीएच हरबर्ट और एन महुत की जोड़ी ने एम ब्रायन और जे सॉक की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी। एक अन्य मेंस डबल्स मुकाबले में एल कुबोट और एम मेलो की जोड़ी ने ओ मराक और एम पाविक की जोड़ी को 7-6(4), 6-4 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed