एटीपी फाइनल्स: जोकोविच-नडाल के बीच बादशाहत की जंग, नोवाक के पास फिर से नंबर एक बनने का मौका
01 : बार भी खिताब नहीं जीता है स्पेन के राफेल नडाल ने एटीपी फाइनल्स में
2012 से 2015 तक लगातार चार खिताब जीते हैं जोकोविच ने
03 : वर्षों में दो बार फाइनल में पहुंचे हैं सबियाई स्टार नोवाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्बिया के नोवाक जोकोविच के पास सत्र के अंत में एटीपी फाइनल्स में दो लक्ष्य को पूरा करने का मौका है। पहला दिग्गज रोजर फेडरर के रिकॉर्ड छह खिताबों की बराबरी और दूसरा स्पेन के राफेल नडाल को नंबर एक से हटाकर फिर से शीर्ष सिंहासन पर विराजमान होना।
जर्मनी के अलेक्सांद्र जेवरेव ने पिछले साल एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जोकोविच को हरा दिया था लेकिन इस साल जोकोविच खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे। जोकोविच और नडाल ने मिलकर इस साल के चारों ग्रैंडस्लैम जीते और अगली पीढ़ी को अपनी बादशाहत नहीं जमाने दी। नडाल ने अब तक एटीपी फाइनल्स का खिताब नहीं जीता है लेकिन उन्होंने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी को इस सप्ताह नंबर एक रैंकिंग से हटा दिया था और वह उम्मीद कर रहे हैं कि साल के आखिर में भी वह शीर्ष पर काबिज रहेंगे। रविवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट से पहले हालांकि चोट उनके लिए परेशानी का सबब बनी है।
नडाल पांचवीं बार साल के आखिर में नंबर एक रैंकिंग हासिल करने की कोशिश करेंगे। वह अभी जोकोविच से 640 अंक आगे हैं। उनकी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है लेकिन वह टूर्नामेंट में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले साल भी वह चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे। नडाल को आंद्रे अगासी ग्रुप में रखा गया है जहां उनके प्रतिद्वंद्वी मेदवेदेव, सिटिसिपास और जेवरेव होंगे। जोकोविच, फेडरर, थीम और बेरेटिनी को ब्योर्न बोर्ग ग्रुप में रखा गया है। फेडरर ने 2011 के बाद से एटीपी फाइनल्स नहीं जीता है।
बारह साल बाद एक साथ खेलेंगे बिग थ्री
फेडरर, नडाल और जोकोविच को शीर्ष वरीयता दी गई है और वे 2007 के बाद पहली बार एक साथ एटीपी फाइनल्स में खेलेंगे। बारह साल बाद भी पुरुष टेनिस के शीर्ष खिलाड़ियों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है हालांकि उन्हें रूस के डेनिल मेदवेदेव से सतर्क रहना होगा जिन्होंने अगस्त के बाद दो मास्टर्स खिताब जीते हैं और नडाल को यूएस ओपन फाइनल में पांच सेट तक संघर्ष करवाया था। एटीपी फाइनल्स में शीर्ष आठ खिलाड़ी भाग लेते हैं। इन चारों के अलावा इस बार आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम, यूनान के स्टेफेनोस सिटिसिपास, जर्मनी के जेवरेव और इटली के मैटियो बेरेटिनी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
नोवाक जोकोविच ने मैच से पहले कहा, 'लंदन में मेरे पास मौका है क्योंकि यहां मैं पहले भी बेहतर करता रहा हूं। लेकिन काम चुनौतीपूर्ण तो है क्योंकि हर मैच में आपके सामने शीर्ष दस में शामिल प्रतिद्वंद्वी होगा।'