{"_id":"5d5ed4988ebc3e6c2175807f","slug":"novak-djokovic-and-naomi-osaka-named-top-seed-in-us-open-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोकोविच की निगाह 17वें ग्रैंड स्लैम पर, यूएस ओपन के लिए गत चैंपियन को मिली शीर्ष वरीयता","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकोविच की निगाह 17वें ग्रैंड स्लैम पर, यूएस ओपन के लिए गत चैंपियन को मिली शीर्ष वरीयता
Thu, 22 Aug 2019 11:14 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्टस डेस्क. अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क. अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी और गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को अगले सोमवार से शुरू हो रहे साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में शीर्ष वरीयता दी गई है। सर्बियाई खिलाड़ी की निगाह अपने 17वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर है। वहीं राफेल नडाल को दूसरी और बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर को तीसरी वरीयता दी गई है। इसका मतलब बिग थ्री के नाम से मशहूर यह त्रिमूर्ति सीधे दूसरे दौर में खेलेगी।
विज्ञापन
महिलाओं में जापान की नाओमी ओसाका को शीर्ष वरीयता दी गई। तेईस बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स को आठवीं वरीयता दी गई है। नाओमी ने पिछले साल फाइनल में सेरेना को हराकर ही अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। उसके बाद जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम जीता था। फ्रेंच ओपन चैंपियन एशले बार्टी को दूसरी, चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को तीसरी और विंबलडन चैंपियन रोमानिया की सिमोना हालेप को चौथी वरीयता दी गई है।
विज्ञापन