{"_id":"59906d734f1c1b1e3c8b46e4","slug":"no-place-for-leander-pase-in-indian-davis-cup-team-saket-and-bhambhri-are-in-probables","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविस कप टीम में नहीं मिलेगी पेस को जगह, भांबरी -साकेत करेंगे टीम में वापसी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डेविस कप टीम में नहीं मिलेगी पेस को जगह, भांबरी -साकेत करेंगे टीम में वापसी
एजेंसी/भाषा
Updated Sun, 13 Aug 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
लिएंडर पेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस सितंबर में कनाडा के खिलाफ विश्व ग्रुप प्लेआफ के लिये भारतीय डेविस कप टीम में जगह बनाने के दावेदार नहीं है लेकिन त्रिशूर में कल होने वाली एआईटीए चयनसमिति की बैठक में चोटी के एकल खिलाड़ी युकी भांबरी और साकेत मयनेनी की वापसी तय है। इस साल अप्रैल में उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेले गये पिछले मुकाबले में 44 वर्षीय पेस को छह सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन नये कप्तान महेश भूपति ने उन्हें अंतिम चार खिलाड़ियों में नहीं रखा था।
विज्ञापन
इससे नाराज पेस मुकाबले के बीच से ही निकल गये और बाद में भूपति ने फेसबुक पर खुलासा किया कि उन्होंने पेस से कभी अंतिम चार में जगह का वादा नहीं किया था। एआईटीए फिर से ऐसी स्थित की पुनरावृत्ति नहीं चाहेगा। इसके अलावा पेस रैंकिंग में तीन अन्य भारतीयों रोहन बोपन्ना (21), दिविज शरण (53) और पूरव राजा (54) से पीछे हैं। इसलिए 18 बार के ग्रैंडस्लैम खिताब विजेता के नाम पर समिति विचार नहीं करेगी।
विज्ञापन
हाल में विश्व के 22वें नंबर के खिलाड़ी गेल मोनफिल्स को हराने वाले भांबरी और साकेत मयनेनी दोनों ही चोटिल होने के कारण उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले थे। अब उनकी एटीपी टूर में वापसी हो गयी है इसलिए वह 15 से 17 सितंबर के बीच होने वाले मुकाबले के लिये वापसी करेंगे। विश्व के नंबर आठ खिलाड़ी डोमिनिक थीम को हरा चुके रामकुमार रामनाथन एकल में तीसरे खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
बोपन्ना का युगल में चयन पक्का है। प्रजनेश गुणेश्वरन और एन श्रीराम बालाजी को टीम में रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर रखा जा सकता है। भारतीय टीम मुकाबले से एक सप्ताह पहले न्यूयार्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय में अभ्यास शिविर में हिस्सा लेगी। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने कहा कि पेस को भारतीय टीम में जगह बनाने का दावा करने के लिये अपनी रैंकिंग सुधारनी होगी।
एआईटीए सचिव हिरणमय चटर्जी ने कहा, ‘‘हम नियमों के अनुसार चल रहे हैं। कई खिलाड़ी हैं जो रैंकिंग में लिएंडर से आगे हैं। आप 21वें नंबर पर काबिज बोपन्ना को कैसे नजरअंदाज कर सकते हो। कप्तान को अपनी पसंद की टीम का चयन करने का अधिकार है। ’’ उन्होंने हालांकि कहा कि पेस के लिये दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। चटर्जी ने कहा, ‘‘नहीं उनके लिये दरवाजे बंद नहीं हुए हैं लेकिन उन्हें अपनी रैंकिंग में सुधार करना होगा। हम रैंकिंग के हिसाब से चलेंगे।’’