{"_id":"5f2680ec795de4203b0240c7","slug":"nick-kyrgios-pulls-out-of-us-open-over-coronavirus-fears","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से जुड़ी चिंताओं के कारण अमेरिकी ओपन में नहीं खेलेंगे किर्गियोस","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कोरोना वायरस से जुड़ी चिंताओं के कारण अमेरिकी ओपन में नहीं खेलेंगे किर्गियोस
Sun, 02 Aug 2020 02:32 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 02 Aug 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
निक किर्गियोस
- फोटो : social media
स्टार टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस कोरोना वायरस से जुड़ी चिंताओं और कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले सैकड़ों और हजारों अमेरिकियों के सम्मान में अमेरिकी ओपन से हट गए हैं। किर्गियोस ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर कहा कि उन्हें 31 अगस्त से तीन सितंबर तक टूर्नामेंट के आयोजन की अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) की योजना से कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
किर्गियोस हालांकि कोरोना वायरस महामारी के बीच सुरक्षा और स्वास्थ्य चिंताओं का हवाला देकर इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से हट गए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की उनकी साथी और दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी ऐश बार्टी भी फ्लशिंग मिडोज पर होने वाले टूर्नामेंट से हट गईं थीं।
विज्ञापन
किर्गियोस ने वीडियो में कहा, ‘मैं इस साल अमेरिकी ओपन में नहीं खेलूंगा। मुझे हालांकि काफी दुख है कि मैं शानदार खेल आयोजन स्थलों में से एक आर्थर ऐश स्टेडियम में नहीं खेल पाऊंगा।’ उन्होंने कहा कि लेकिन मैं अपने साथी ऑस्ट्रेलियाई, जान गंवाने वाले सैकड़ों और हजारों अमेरिकी आप सभी के लिए हट रहा हूं। यह मेरा फैसला है।
विज्ञापन