{"_id":"5c77e039bdec2211813749c2","slug":"nick-kyrgios-beat-rafael-nadal-beaten-by-at-mexico-open","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राफेल नडाल को हराकर मेक्सिको ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे किर्गियोस","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
राफेल नडाल को हराकर मेक्सिको ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे किर्गियोस
Thu, 28 Feb 2019 06:50 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 28 Feb 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने बुधवार को तीन मैच प्वाइंट बचाकर शीर्ष वरीयता प्राप्त राफेल नडाल को 3-6, 7-6, 7-6 से शिकस्त देकर मेक्सिको ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे नडाल को तीसरे सेट में 6-3 से बढ़त बनाने के बाद टाइब्रेकर में तीन मौके मिले लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा सके।
विज्ञापन
अब इस तरह किर्गियोस का नडाल के साथ जीत का रिकार्ड 3-3 से बराबर हो गया और वह सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्टेन वावरिंका से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के तीसरी वरीयता प्राप्त वावरिंका ने 32 विनर जमाकर अमेरिका के स्टीव जानसन पर 7-6 6-4 से जीत हासिल की।
महिलाओं के वर्ग में शीर्ष वरीय स्लोआने स्टीफंस भी टूर्नामेंट से बाहर हो गयीं। उन्हें ब्राजील की क्वालीफायर बीट्रिज हदाद माइया से 3-6 3-6 से पराजय झेलनी पड़ी।
अब 22 वर्षीय हदाद माइया का सामना चीन की वांट याफान से होगा जो पुअर्तो रिको की मोनिका पुईग पर 4-1 से बढ़त बनाये थीं लेकिन प्रतिद्वंद्वी ने चोट के कारण हटने का फैसला किया।
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने तातजाना मारिया को 6-2 6-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
दुबई में 50वीं जीत के साथ फेडरर क्वार्टर फाइनल में
रोजर फेडरर
सात बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने फर्नांडो वर्दास्को को 6-3, 3-6, 6-3 से मात देकर दुबई टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फेडरर की यह यहां 50वीं जीत है। वह अगर यहां आठवीं ट्रॉफी जीत लेते हैं तो यह उनके कॅरिअर का सौवां एटीपी खिताब होगा। उनसे अधिक खिताब सिर्फ अमेरिका के जिमी कॉनर्स (109) ने ही जीते हैं।