{"_id":"5c62f695bdec224cb044e6e6","slug":"naomi-osaka-split-with-coach-sascha-bajin-a-sign-of-the-times-and-her-steeliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ओसाका ने कोच साशा से तोड़ा नाता ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ओसाका ने कोच साशा से तोड़ा नाता
Tue, 12 Feb 2019 10:08 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
naomi osaka
दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के एक सप्ताह बाद अपने कोच साशा बेजिन से अलग हो गईं। जापान की 21 वर्षीय खिलाड़ी ने टोक्यो में कहा, 'मैं अब साशा के साथ काम नहीं कर रही हूं। मैं उनके योगदान के लिए उन्हें शुक्रिया करती हूं। उनके अच्छे भविष्य की कामना करती हूं।'
विज्ञापन
दोनों के अलग होने की कोई वजह नहीं बताई गई है। साशा ने कहा कि शुक्रिया नाओमी। मैं हमेशा आपसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद रखूंगा। हमारा सफर शानदार था। मुझे इस यात्रा का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
जर्मनी के साशा एक साल से कुछ ज्यादा समय तक नाओमी के कोच रहे। इस दौरान नाओमी यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में लगातार दो ग्रैंड स्लैम जीतकर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची।
विज्ञापन