{"_id":"5d51debf8ebc3e6d0d0e601b","slug":"naomi-osaka-returns-to-number-one-in-wta-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसाका फिर बनीं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ओसाका फिर बनीं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी
Tue, 13 Aug 2019 03:18 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 13 Aug 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
नाओमी ओसाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका एक बार फिर दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन गई। जापान की 21 वर्षीय खिलाड़ी ओसाका ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी को हटाकर फिर शीर्ष पर पहुंची। बार्टी रोजर्स कप के दूसरे दौर में ही बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
ओसाका भी क्वार्टर फाइनल में सेरेना से हार गई थी लेकिन कैरोलिना प्लिस्कोवा के भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने से ओसाका फिर से नंबर एक खिलाड़ी बन गई। ओसाका लगातार दो ग्रैंड स्लैम खिताब यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद जनवरी में पहली बार दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी थी और सात हफ्ते तक शीर्ष पर रही।
विज्ञापन
वह ऐसा करने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बनी थी। वहीं पीठ दर्द के चलते रोजर्स कप के फाइनल से हटने वाली सेरेना दो स्थान के सुधार से आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। बार्टी दूसरे, प्लिस्कोवा तीसरे, सिमोना हालेप चौथे, किकि बर्टेंस पांचवें, पेत्रा क्वितोवा छठे और इलिना स्वितोलिना सातवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन