{"_id":"5d6b9adc8ebc3e93a8444f2e","slug":"naomi-osaka-defeated-coco-gauff-to-enters-4th-round-of-us-open-environment-tearful","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Open 2019: ओसाका और गौफ के मैच में भावुक हुए दर्शक, दोनों खिलाड़ियों की आंखों में आए आंसू","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
US Open 2019: ओसाका और गौफ के मैच में भावुक हुए दर्शक, दोनों खिलाड़ियों की आंखों में आए आंसू
Sun, 01 Sep 2019 03:48 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 01 Sep 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
ओसाका-गौफ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी 15 साल की कोको गौफ पहली बार दुनिया के सबसे बड़े टेनिस स्टेडियम आर्थर अशे में खेल रही थीं। शनिवार को हुए यूएस ओपन के तीसरे राउंड में दोनों ही खिलाड़ी मैच के बाद भावुक हो गए और आंखों में आंसू के साथ टेनिस कोर्ट से बाहर गए।
विज्ञापन
नंबर एक खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका ने इस मुकाबले में युवा टेनिस खिलाड़ी कोको गौफ को 6-3 और 6-0 से हराकर चौथे राउंड में प्रवेश किया।
मैच खत्म होने के बाद टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली गौफ की आंखों में आंसू आ गए, इसे देख 21 वर्षीय ओसाका उनके पास गईं और उन्हें अच्छे खेल के लिए बधाई देने के बाद अपने साथ इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कहा।
विज्ञापन
Uplift one another 🤗💪👏@CocoGauff | @Naomi_Osaka_ | #USOpen pic.twitter.com/XtZIefrs1v
विज्ञापन विज्ञापन— US Open Tennis (@usopen) September 1, 2019
इंटरव्यू के दौरान ओसाका लगातार गौफ का उत्साह बढ़ाते रहीं और उनके आंसू पोछते दिखीं। ओसाका के इस भाव को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने लगा और दोनों ही खिलाड़ियों के लिए जमकर ताली बजी।
We aren't even going to lie. We're all crying. 😭@Naomi_Osaka_ | @CocoGauff | #USOpen pic.twitter.com/ME26VSNyoL
— US Open Tennis (@usopen) September 1, 2019