फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   naomi osaka creates history beating serena williams in final of us open 2018

यूएस ओपन: 20 साल की नाओमी ओसाका ने रचा इतिहास, अपनी आदर्श सेरेना को मात देकर जीता पहला ग्रैंडस्लैम

Sun, 09 Sep 2018 05:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
naomi osaka creates history beating serena williams in final of us open 2018
नाओमी ओसाका

नाओमी ओसाका ने अपने दूसरे जन्मदिन का जश्न भी नहीं मनाया होगा जब उनकी आदर्श सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन का अपना पहला खिताब जीता था। उसी जापानी युवा टेनिस खिलाड़ी ओसाका ने शनिवार को अपनी आदर्श सेरेना विलियम्स को यूएस ओपन 2018 के फाइनल में मात देकर इतिहास रच दिया।

विज्ञापन


फ्लशिंग मीडोज पर ओसाका ने अमेरिका की सेरेना विलियम्स को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से मात देकर हराया। ओसाका ग्रैंडस्लैम जीतने वाली जापान की पहली पुरुष/महिला टेनिस खिलाड़ी बनी। वह किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली जापान की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी तो बनी ही थीं, अब उन्होंने सेरेना को मात देकर इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

ओसाका ने इस जीत के साथ ही रिकॉर्ड्स बुक को हिलाकर रख दिया है:

naomi osaka creates history beating serena williams in final of us open 2018
नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स

# नाओमी ओसाका ने सेरेना विलियम्स के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते। इससे पहले दोनों के बीच मियामी डब्ल्यूटीए प्रीमियर में भिड़ंत हुई थी। तब जापानी खिलाड़ी ने 6-3, 6-2 से मैच अपने नाम किया था।

# नाओमी ओसाका की जीत का मतलब है कि 80 साल में पहली बार एक के एक बाद दो सीजन में चार अलग-अलग प्रमुख टूर्नामेंट जीतने वाले चैंपियंस मिले। 2017- सेरेना विलियम्स, येलेना ओस्टापेंको, गार्बाइन मुगुरुजा, स्लोएन स्टीफंस; 2018- कैरोलिन वोज्नियाकी, सिमोन हालेप, एंजेलिक कर्बर और नाओमी ओसाका)

# नाओमी ओसाका 9 साल में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा महिला टेनिस खिलाड़ी बनी। इससे पहले कैरोलिन वोज्नियाकी ने 2009 यूएस ओपन फाइनल में जगह बनाई थी। तब उनकी उम्र 19 साल 64 दिन थी। वैसे, सबसे कम उम्र में यूएस ओपन खेलने का रिकॉर्ड मारिया शारापोवा के नाम है। उन्होंने 2006 में सिर्फ 19 साल की उम्र में फाइनल खेलकर खिताब जीता।

# नाओमी ओसाका ने टूर्नामेंट में सिर्फ 28 गेम्स गिराते हुए फाइनल में जगह बने थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड सेरेना विलियम्स ने 2014 में बनाया था। तब उन्होंने 26 गंवाएं थे।

# नाओमी ओसाका और सेरेना के बीच उम्र का फर्क यूएस ओपन इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा है। 1991 के यूएस ओपन फाइनल में मोनिका सेलेस ने मार्टिना नवरातिलोवा को मात दी थी। मोनिका से नवरातिलोवा 17 साल 45 दिन बड़ी हैं। सेरेना विलियम्स जापानी टेनिस सनसनी ओसाका से 16 साल 20 दिन बड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed