{"_id":"5e31b7988ebc3e7d65412757","slug":"nagal-and-prajnesh-gets-direct-entry-in-tata-open-maharashtra-wildcard-for-ramkumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकुमार को टाटा ओपन महाराष्ट्र में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश, नागल और प्रजनेश को सीधे एंट्री","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रामकुमार को टाटा ओपन महाराष्ट्र में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश, नागल और प्रजनेश को सीधे एंट्री
Thu, 30 Jan 2020 07:49 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 30 Jan 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
सुमित नागल
- फोटो : ट्विटर
रामकुमार रामनाथन को तीन से नौ फरवरी तक होने वाले टाटा ओपन महाराष्ट्र में पुरुष एकल के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है। आयोजक अनुभवी लिएंडर पेस को भी युगल में इसी तरह से प्रवेश दे सकते हैं। देश के चोटी के दो खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन और सुमित नागल ने सीधे मुख्य दौर में जगह बना ली थी।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के निदेशक प्रशांत सुतार ने कहा, ‘मुख्य ड्रॉ में एकल के लिए तीन वाइल्ड कार्ड थे। इनमें से हमने एक रामकुमार को सौंपा है। हमने अभी दो अन्य वाइल्ड कार्ड के बारे में फैसला नहीं किया है। पहली बार भारत के दो खिलाड़ियों को मुख्य ड्रॉ में सीधा प्रवेश मिला है। हम चाहते हैं कि कोई एशियाई या भारतीय खिताब जीते।’
विज्ञापन