{"_id":"0daa8b249039f2bc689399c360f2c4ed","slug":"nadal-to-take-on-federer-at-quarter-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्टर फाइनल में ही होगा नदाल और फेडरर का सामना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
क्वार्टर फाइनल में ही होगा नदाल और फेडरर का सामना
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के नंबर एक नोवाक जोकोविक, विंबलडन चैंपियन एंडी मरे के अलावा राफेल नदाल और रोजर फेडरर भी सिनसिनाटी ओपन में पुरुष एकल के अंतिम आठ में प्रवेश कर गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही क्वार्टर फाइनल में विश्व में पांचवें नंबर के खिलाड़ी तथा रिकॉर्ड 17 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता फेडरर का नदाल के साथ मुकाबला होगा।
यह 31वीं बार होगा जब दोनों खिलाड़ी कोर्ट पर आमने-सामने होंगे। नदाल इस समय दुनिया के तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
सिनसिनाटी में खेले जा रहे टूर्नामेंट में पांचवें पायदान पर खिसक चुके फेडरर ने तीसरे दौर में 11वीं सीड जर्मनी के टॉमी हास को 1-6, 7-5, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जबकि चौथी वरीयता प्राप्त नदाल ने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-2, 5-7, 6-2 से हराया।
विज्ञापन
एक अन्य मुकाबले में शीर्ष वरीय सर्बिया के जोकोविक ने बेल्जियम के डेविड गोफिन को एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-0 से हराया जबकि नंबर टू ब्रिटेन के एंडी मरे ने फ्रांस के जुलियन बेनेटियाउ को 6-2, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स भी अंतिम आठ में
महिला वर्ग में दुनिया में नंबर वन अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
इस शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने तीसरे दौर में 32वीं रैंक जर्मनी की मोना बार्थेल को आसानी से 6-4, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला एकल के अन्य अहम मुकाबलों में दूसरी सीड बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने स्लोवाकिया की मैगाडेलेना रिबारीकोवा को 6-3, 6-4 से जबकि पांचवीं वरीय चीन की ली ना ने जर्मनी की एजेंलिक कर्बर को हराया।