{"_id":"f52a38840ea0f8cb8ddda47cd4fab808","slug":"nadal-in-monte-carlo-quaterfinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदाल और वावरिंका क्वार्टर फाइनल में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नदाल और वावरिंका क्वार्टर फाइनल में
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
मोंटे कार्लो
मोंटे कार्लो
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल और आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टेनिस्लास वावरिंका ने मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
टॉप सीड नदाल ने तीसरे राउंड में इटली के आंद्रेस सेप्पी को 6-1, 6-3 से शिकस्त दी जबकि वावरिंका को स्पेन के निकोलस अलमाग्रो के चोटिल होकर मुकाबले से हट जाने से वाकओवर मिला और वह अंतिम आठ में पहुंच गए।
विज्ञापन
इस बीच स्थानीय हीरो और नौवीं सीड जो विल्फ्रेड सोंगा ने दसवीं सीड इटली के फाबियो फोग्निनी को 5-7, 6-3, 6-0 से हराकर खुद को अपने 29वें जन्मदिन का बेहतरीन तोहफा दिया।
विज्ञापन