{"_id":"5e579b0f8ebc3ef3eb73895d","slug":"nadal-acapulco-tennis-tournament-quarterfinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको ओपन: राफेल नडाल क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मैक्सिको ओपन: राफेल नडाल क्वार्टर फाइनल में
Thu, 27 Feb 2020 04:04 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 27 Feb 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
नडाल
- फोटो : social media
विश्व के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल ने सर्बियाई युवा मियोमीर केसमैनोविच को हराकर एटीपी मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। स्पेनिश खिलाड़ी ने 20 विनर लगाए और फिर से शीर्ष रैंकिंग हासिल करने की अपनी उम्मीदों पर जीवंत रखा। उन्होंने अकापुल्को हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में 20 वर्षीय केसमैनोविच को 6-2, 7-5 से हराया।
विज्ञापन
नडाल का अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया के कियोन सून वू से होगा जिन्होंने आठवीं वरीय डुसान लाजोविच को 7-6 (7/2), 6-0 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबलों में तीसरी वरीयता प्राप्त स्टैन वावरिंका का ग्रिगोर दिमित्रोव से, टेलर फ्रिट्ज का काइल एडमंड से और पांचवीं वरीयता प्राप्त जॉन इसनर का क्वालीफायर टॉमी पॉल से सामना होगा।
विज्ञापन