Madrid Open: 'मेरा शरीर संकेत दे रहा', मैड्रिड ओपन में आखिरी बार खेलते हुए हार के बाद भावुक हुए नडाल
नडाल के हमवतन स्पेन के ही कार्लोस अल्काराज तीन घंटे तक चले मैच में जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-7, 7-6 से हराकर अगले दौर में पहुंच गए।
विस्तार
हार के बाद नडाल ने कहा- यह मेरे लिए मुश्किलों भरा दिन है, लेकिन यही हकीकत है । मेरा शरीर और जिंदगी काफी समय से संकेत दे रहे हैं। मैं इस कोर्ट को अलविदा कह रहा हूं और मेरे लिए यह बहुत भावुक पल है। यहां की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।
Thank you, RAFA!
🇪🇸 @rafaelnadal said farewell on Tuesday in round four of the #MMOPEN in his last appearance in the Caja Mágica.विज्ञापन विज्ञापन
It was a pleasure to watch you play one last time! 🧡 pic.twitter.com/fQqsnCc9gB — #MMOPEN (@MutuaMadridOpen) April 30, 2024
"Lo único que puedo hacer es dar las gracias".
— #MMOPEN (@MutuaMadridOpen) April 30, 2024
🇪🇸 @RafaelNadal se despidió del Estadio Manolo Santana agradeciendo el cariño recibido durante toda su carrera.
Un momento que quedará por siempre en nuestra memoria 🧡
नडाल के हमवतन स्पेन के ही कार्लोस अल्काराज तीन घंटे तक चले मैच में जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-7, 7-6 से हराकर अगले दौर में पहुंच गए। वहीं, शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनर ने 16वीं वरीयता प्राप्त कारेन खाचानोव को 5-7, 6-3, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदव ने अलेक्जेंडर बुबलिक को 7-6, 6-4 से हराया।
महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने बीट्रिज हदाद माइया को 4-6, 6-0, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना अमेरिका की 18वीं वरीयता प्राप्त मेडिसन कीस से होगा। मेडिसन ने आठवीं वरीयता प्राप्त ओंस जबाउर को 0-6, 7-5, 6-1 से हराया।
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी पहले दौर में सेबेस्टियन कोरडा और जोर्डन थाम्पसन से अप्रत्याशित हार के बाद एटीपी मुटुआ मैड्रिड ओपन से बाहर हो गई। ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष युगल चैम्पियन बोपन्ना और एबडेन को एक घंटे 17 मिनट तक चले मैच में अमेरिका और आस्ट्रेलिया की जोड़ी से 7-6, 7-5 से पराजय झेलनी पड़ी।
पिछले साल बोपन्ना और एबडेन ने इंडियन वेल्स मास्टर्स जीता था और 43 वर्ष के बोपन्ना एटीपी मास्टर्स 1000 चैम्पियन बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने। दोनों विम्बलडन पुरुष युगल सेमीफाइनल और अमेरिकी ओपन फाइनल में पहुंचे थे।