फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Mexican Open: Nick Kyrgios defeats Stan Wawrinka in wild match to advance to semi final

नडाल को हराने वाले किर्गियोस का एक और कमाल, वावरिंका को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

Fri, 01 Mar 2019 06:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 01 Mar 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Mexican Open: Nick Kyrgios defeats Stan Wawrinka in wild match to advance to semi final

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निक किर्गियोस ने स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका पर शानदार जीत से मेक्सिको ओपन के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। किर्गियोस ने कल 17 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल पर नाटकीय जीत दर्ज की थी। उन्होंने गुरूवार को वावरिंका पर 7-5 6-7 6-4 से जीत हासिल कर अंतिम चार में प्रवेश किया।

विज्ञापन


अब फाइनल में पहुंचने के लिए उनका सामना तीसरे वरीय जान इस्नर और आठवीं वरीयता प्राप्त जॉन मिलमैन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। वहीं दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जैंडर ज्वेरेव ने आस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर पर 6-4 6-4 की जीत से लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अब उनका सामना ब्रिटेन के कैमरन नौरी से होगा जिन्होंने अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनल्ड को 6-3 6-2 से मात दी। महिलाओं के वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की सोफिया केनिन ने दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी विक्टोरिया अजारेंका को 6-4 4-6 7-5 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed