{"_id":"5c265548bdec2256aa76eae7","slug":"marin-cilic-pulls-out-of-maharashtra-open-tennis-tournament-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुटने की चोट के चलते महाराष्ट्र ओपन से हटे सिलिच ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
घुटने की चोट के चलते महाराष्ट्र ओपन से हटे सिलिच
Fri, 28 Dec 2018 10:24 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Marin Cilic
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर सात खिलाड़ी क्रोएशिया के मारिन सिलिच घुटने की चोट के चलते सोमवार से शुरू होने वाले महाराष्ट्र ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गए। सिलिच की जगह अब पुर्तगाल के पेड्रो सौसा को मुख्य दौर में जगह दी गई है।
विज्ञापन
क्रोएशियाई खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम एकांउट पर लिखा कि महाराष्ट्र ओपन से नाम वापस लेने की घोषणा करते हुए मुझे काफी दुख हो रहा है। मैं इसके लिए प्रशंसकों और टूर्नामेंट के आयोजकों से दिल से माफी चाहता हूं। सत्र के अंत में मेरे घुटने में जो दर्द शुरू हुआ था उससे उबर कर मैं वापसी के लिए उत्सुक था।
विज्ञापन
इस दौरान मैंने चोट से उबरने के लिए पूरा प्रयास किया पर ऐसा नहीं हो पाया। मैं ऐसी हालात में अपना सौ फीसदी नहीं दे सकता। इसीलिए टूर्नामेंट से हट रहा हूं। पूर्व यूएस ओपन चैंपियन ने अगले साल टूर्नामेंट में लौटने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं इस साल भारत में नया साल नहीं मना पाऊंगा जो मैं कुछ वर्षों से मनाता आ रहा था। उम्मीद है अगले साल यह जश्न मना पाऊंगा। पांच जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में केविन एंडरसन, गत चैंपियन जाइल्स सिमोन, हेओन चुंग ओर मालेक जाजीरी आकर्षण का केंद्र होंगे।