{"_id":"593d54c14f1c1b2f6a9beeab","slug":"maria-sharapova-takes-her-name-back-from-wimbledon-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोट ने दिया शारापोवा को और झटका, विम्बलडन से नाम लिया वापिस","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
चोट ने दिया शारापोवा को और झटका, विम्बलडन से नाम लिया वापिस
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sun, 11 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
मारिया शारापोवा
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट के कारण टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा विम्बलडन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से हट गई हैं। वह जांघ की चोट से जूझ रही हैं। डोपिंग के तहत प्रतिबंध लगने के बाद एक बार फिर करिअर को आगे बढ़ाने में जुटीं शरापोवा की कोशिशों को चोट के कारण करारा झटका लगा है। 30 वर्षीय रूसी खिलाड़ी शारापोवा 2004 में आल इंग्लैंड क्लब चैंपियन बनी थीं।
अबकी बार उन्हें विम्बलडन के मुख्य ड्रा में प्रवेश करने के लिए क्वालीफाइंग स्पर्धा में खेलना था। शारापोवा ने कहा, ‘एक अन्य स्कैन के बाद मांसपेशियों में खिंचाव पाया गया है। दुर्भाग्यवश मैं ग्रास कोर्ट विम्बलडन टूर्नामेंट में शिरकत नहीं कर पाऊंगी। चोट से उबरने के लिए मैं कोशिश जारी रखूंगी। मेरा अगला टूर्नामेंट स्टैनफोर्ड में होगा।’ पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता शारापोवा की मौजूदा रैंकिंग 178 है।
गौरतलब है कि प्रतिबंधित दवा मेलडोनिअम के सेवन के कारण शारापोवा पर शुरुआत में दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन खेल मध्यस्थता अदालत (सीएएस) ने उन पर लगे प्रतिबंध को घटाकर कम कर दिया था। खेलने पर लगे प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने पर शारापोवा ने स्टुटगर्ट ओपन से शुरुआत की और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि वाइल्ड कार्ड नहीं मिलने और क्वालीफाइंग के लिए जगह बनाने में नाकाम रहने पर शारापोवा इस बार फ्रेंच ओपन में भी नहीं खेल।