फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Maria Sharapova becomes mother gave birth to baby boy theodore

Maria Sharapova: मां बनने के 16 दिन बाद मारिया शारापोवा ने शेयर की बेटे की तस्वीर, नाम भी बताया, जानें इसका मतलब

Sat, 16 Jul 2022 02:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 02:35 PM IST
सार

मारिया शारापोवा ने 35 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने फोटो शेयर कर अपने बेटे का नाम भी बताया है। शारापोवा के बेटे का नाम थियोडोर है, जिसका अर्थ होता है भगवान का तोहफा। 
 

विज्ञापन
Maria Sharapova becomes mother gave birth to baby boy theodore
मारिया शारापोवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा 35 साल की उम्र में मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। शारापोवा ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि उसका नाम थियोडोर है, जिसका अर्थ होता है भगवान का तोहफा। उन्होंने ब्रिटेन के एलेक्सजेंडर गिलेक्स के साथ भी फोटो शेयर की है, जो उनके मंगेतर हैं। शानिया और एलेक्सजेंडर ने साल 2020 में सगाई की थी। इससे पहले इन दोनों से दो साल तक एक दूसरे को डेट किया था। 
विज्ञापन


सानिया ने अपने मंगेतर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा "सबसे खूबसूरत, चुनौतीपूर्ण, और तोहफा जो हमारा छोटा सा परिवार मांग सकता है।" शारापोवा और एलेक्सजेंडर ने अपने बच्चे का नाम थियोडोर रखा है। यह ग्रीक भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है। भगवान का तोहफा। शारापोवा ने अपने बेटे के जन्म की तारीख रोमन लिपि में लिखी है। उनके बेटे का जन्म एक जुलाई को हुआ था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पांच ग्रैंडस्लैम जीतने वाली मारिया शारापोवा इस साल 19 अप्रैल को 35 साल हो हुई थीं। साल 2020 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने के बाद उन्होंने टेनिस को अलविदा कह दिया था। उनके मंगेतर एलेक्सजेंडर 42 साल के हैं। वो सगाई से पहले तक शारापोवा के अधिकतर मैच देखने पहुंचते थे। दोनों को कई बार साथ में देखा गया था। 

शारापोवा ने साल 2004 में अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीता था। उस समय उनकी उम्र महज 17 साल थी। उन्होंने विंबलडन ओपन अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने फ्रेंच ओपन भी अपने नाम किया। 2016 में उन पर डोपिंग के चलते 15 महीने का प्रतिबंध लगा था और 2017 में उन्होंने वापसी की थी, लेकिन वापसी के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed