{"_id":"5c64445ebdec220bb35c37dd","slug":"manan-nath-beat-krishang-raghuvanshi-all-indian-ranking-tennis-super-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनन नाथ शीर्ष वरीय रघुवंशी को हराकर सेमीफाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मनन नाथ शीर्ष वरीय रघुवंशी को हराकर सेमीफाइनल में
Wed, 13 Feb 2019 09:52 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
मनन नाथ ने शीर्ष वरीयता प्राप्त कृषांग रघुवंशी को हराकर बुधवार को यहां अखिल भारतीय रैंकिंग टेनिस सुपर सीरीज के लड़कों के अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। छठी वरीयता प्राप्त मनन ने क्वार्टर फाइनल में रघुवंशी को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में मनन का मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त मानस धामने से होगा। आठवीं वरीयता प्राप्त आर्यन शाह ने जैसनव शिंदे को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराया। लड़कियों के वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त रूमा गायकवाड़ ने ईरा शाह को 6-4, 6-0 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उनका सामना गैरवरीय कायरा शेट्टी से होगा जिन्होंने स्वरा काटकर को 6-4, 6-3 से हराया।
विज्ञापन