फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Mahesh Bhupathi says there is no room for excuses in the Davis Cup Qualifier against Italy

अब नहीं चलेगा कोई बहाना : भूपति 

Wed, 30 Jan 2019 10:05 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 30 Jan 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhupathi says there is no room for excuses in the Davis Cup Qualifier against Italy
Mahesh bhupathi

भारत के गैर खिलाड़ी कप्तान महेश भूपति ने बुधवार को कहा कि इटली के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे डेविस कप क्वालिफायर में अब बहाने की कोई गुंजाइश नहीं है। कारण भारतीय टीम ने जो चाहा, वह उसे मिला। भूपति ने कहा कि भारत को घरेलू कोर्ट पर खेलने और कलकत्ता साउथ क्लब के ग्रास कोर्ट का फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारा मानना है कि इटली को ग्रास कोर्ट पर हराने का यह सर्वश्रेष्ठ मौका है। हार्ड या क्ले कोर्ट उनकी ताकत है।' सर्बिया से उसके कोर्ट पर हारने वाली भारतीय टीम को इटली की मेजबानी करनी है। भारत का लक्ष्य मैड्रिड में नवंबर में होने वाले 18 टीमों के फाइनल में जगह बनाने का होगा। 
विज्ञापन


भूपति ने कहा, 'हमें शनिवार को पता चल जाएगा कि हमें यहां खेलने का फायदा मिला या नहीं। अब हमें ग्रास पर खेलने का मौका मिला है तो मुझे लगता है कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए प्रारूप से मिलेगा फायदा
नए प्रारूप को लेकर दुनिया भर में आलोचना हो रही है लेकिन भूपति ने कहा कि इससे भारत को इटली पर फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब आप अपने से बेहतर खिलाड़ियों को हराने की कोशिश में है तो पांच में से तीन की बजाय दो सेट में करना बेहतर है। बड़ी टीमों के खिलाफ यह प्रारूप भारत के लिए मददगार होगा।

नहीं खेलगी पेस की कमी
भूपति ने स्पष्ट किया कि भारत को अनुभवी लिएंडर पेस की कमी नहीं खलेगी। डेविस कप के इतिहास में 43 जीत के साथ सबसे सफल युगल खिलाड़ी पेस को पिछले साल अप्रैल में चीन के खिलाफ भारत की 3-2 से जीत के बाद टीम में नहीं चुना गया। भूपति से पूछा गया कि क्या साउथ क्लब के अनुकूल कोर्ट पर पेस की अनुपस्थिति का भारत को नुकसान होगा, उन्होंने कहा,'नहीं, ऐसा नहीं है।' प्रजनेश की सर्विस दमदार है, उनका फोरहैंड शानदार है और वह बायें हाथ से खेलते हैं। मेरा मानना है कि टीम में इस तरह की विविधता किसी भी कप्तान का सपना होता है।


-34 साल (1985)  पहले भारत ने सिर्फ एक बार इटली को हराया था 
- 05वां मुकाबला भूपति की कप्तानी में होगा यह। उनके मार्गदर्शन में भारत दो बार विश्व ग्रुप प्लेऑफ में पहुंचा। वहीं सितंबर 2017 में कनाडा से और सितंबर 2018 में सर्बिया से हार गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed